Advertisement
Advertisement
ख़बर शेयर करें -

त्रिलोक चंद्रा
हल्द्वानी: हल्द्वानी में कांग्रेस प्रदेश महासचिव सोहेल सिद्दिकी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्री राम बारात का भव्य स्वागत किया और राम बारातियों को फल वितरित किए। इस अवसर पर नगर के विभिन्न क्षेत्रों से कांग्रेस के कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कांग्रेस नगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, युवा नेता मयंक भट्ट, महिला कांग्रेस की प्रतिनिधि मीमांशा आर्य, वरिष्ठ नेता हेमंत बागड़वाल, शोभा बिष्ट, गोविंद बगड़वाल, संजय उप्रेती, विनोद कुमार, गीता बहुगुणा, रोहित भट्ट, हिमांशु जोशी और राजकुमार सहित कई अन्य कांग्रेसी नेता भी इस महत्वपूर्ण आयोजन में शामिल हुए। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव सोहेल सिद्दिकी ने कहा हमारा उद्देश्य शहर में कौमी एकता को बनाए रखना है। हम सभी धर्मों, जातियों और समुदायों के लोगों के बीच आपसी भाईचारा और सौहार्द को मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं। श्री राम बारात के अवसर पर हम सभी को नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएं भी प्रेषित करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  गरबा की थाप पर झूमे डीपीएस के विद्यार्थी, दही हांडी में भी दिखा दमखम


उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में हिस्सा लेकर समाज में एकता और शांति का संदेश देने का कार्य करती रही है। फल वितरण कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी ने न सिर्फ राम बारात का सम्मान किया, बल्कि सभी उपस्थित श्रद्धालुओं को नवरात्र के इस पावन पर्व पर शुभकामनाएं भी दीं।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं और बारात में शामिल लोगों ने एकजुट होकर शहर में शांति, एकता और सद्भावना बनाए रखने का संकल्प लिया।

Comments

[gs-fb-comments]