Advertisement
Advertisement
ख़बर शेयर करें -

डीएसए मैदान में धूमधाम से मना राज्य स्थापना दिवस, सांसद अजय भट्ट और अधिकारियों ने पहाड़ी उत्पादों की खरीदारी कर लिया जायका

नैनीताल। राज्य स्थापना दिवस पर सोमवार को नैनीताल का डीएसए मैदान उत्सव के रंगों में सराबोर नजर आया। समारोह में जहां राज्य आंदोलन के शहीदों और आंदोलनकारियों के संघर्ष व बलिदान को याद किया गया, वहीं हिमालयन फूड फेस्टिवल में पहाड़ के पारंपरिक पकवानों और स्थानीय उत्पादों ने लोगों का ध्यान खींचा। विभिन्न स्टॉलों पर पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद लेने और स्थानीय उत्पादों की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ जुटी।
समारोह में सांसद अजय भट्ट मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले आंदोलनकारियों को नमन किया। उन्होंने प्रदेश की निरंतर उन्नति और समृद्धि की कामना भी की।

यह भी पढ़ें 👉  'रण' को जितना है 'प्रकाश' तो 'दीपक' को रोशन करना ही होगा…


कार्यक्रम का खास आकर्षण हिमालयन फूड फेस्टिवल रहा। यहां पारंपरिक पहाड़ी व्यंजनों के साथ स्थानीय दलहन और अन्य पहाड़ी उत्पादों के स्टॉल लगाए गए थे। सांसद अजय भट्ट, डीएम, एसएसपी और एसपी संचार आरडी मठपाल सहित अधिकारियों ने स्टॉलों पर पहुंचकर उत्पादों की खरीदारी की और पहाड़ी पकवानों का स्वाद लिया। आयोजन के जरिए स्थानीय उत्पादों और पहाड़ी खानपान को प्रोत्साहन देने का संदेश भी दिया गया।
वहीं, नैनीताल पुलिस की अग्निशमन इकाई समेत विभिन्न विभागों के स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहे। अग्निशमन टीम ने लोगों को सुरक्षा उपकरणों की उपयोगिता और आग से बचाव के उपायों की जानकारी देकर जागरूक किया।
इस अवसर पर एसडीएम प्रतीक जैन, सीओ भवाली विनय सिंह, मल्लीताल प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह रावत सहित पुलिस और प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस की दुर्गति का जिम्मेदार कोन ? संगठनात्मक कमजोरी या टांग खिचाई !

Advertisement
Ad Ad

Comments

[gs-fb-comments]