Advertisement
Advertisement
ख़बर शेयर करें -

त्योहार की शांति के लिए जिलेभर में छापेमारी, नैनीताल से बनभूलपुरा तक पुलिस की कार्रवाई

हल्द्वानी। त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने अपराधियों और कानून से बचते फिर रहे वारंटियों के खिलाफ शिकंजा कस दिया है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत जिलेभर में पुलिस ने एक साथ कार्रवाई करते हुए 18 वारंटियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई नैनीताल, रामनगर, हल्द्वानी, काठगोदाम, लालकुआं, बनभूलपुरा और बेतालघाट तक पहुंची।
इस अभियान में रामनगर पुलिस ने सबसे अधिक सात वारंटियों को गिरफ्तार किया, जबकि बनभूलपुरा में पांच, काठगोदाम में दो और तल्लीताल, हल्द्वानी, लालकुआं व बेतालघाट में एक-एक वारंटी पकड़ा गया। पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चन्द्र और एसपी हल्द्वानी हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन में चलाए गए अभियान में अलग-अलग थाना क्षेत्रों की टीमों ने न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंटों की तामील कराई। इनमें आबकारी अधिनियम, मारपीट, धमकी, तोड़फोड़ और चेक बाउंस से जुड़े मामले शामिल हैं।
रामनगर में पकड़े गए सात वारंटियों में मौ. अनवर, प्रीतपाल सिंह कड़ाकोटी, ज्योति कौर, रोशन लाल, रमेश सिंह, कुलवंत सिंह और सोनू सिंह शामिल हैं। बनभूलपुरा पुलिस ने फिरोज उर्फ पकिया, फैजान उर्फ मुन्ना, आमिर कुरैशी, भूरा और नाजिम हुसैन को गिरफ्तार किया।
काठगोदाम से जोगेंद्र प्रसाद और विनोद आर्या, तल्लीताल से विजय कुमार, हल्द्वानी से रोहित कर्मवाल उर्फ लकी शूटर, लालकुआं क्षेत्र से पवन जोशी तथा बेतालघाट से भरत सिंह को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस की इस कार्रवाई का संदेश साफ है कि त्योहार की आड़ में कानून से बचने वालों को राहत नहीं मिलेगी। एसएसपी के निर्देश पर चल रहा अभियान आगे भी जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  अपहरण, फिरौती और फिर अधमरा छोड़ भागे ! हल्द्वानी के युवक को पुलिस ने चित्रकूट से किया बरामद

Advertisement
Ad Ad

Comments

[gs-fb-comments]