Advertisement
Advertisement
ख़बर शेयर करें -

भाजपा के मेयर पद के प्रत्याशी गजराज बिष्ट की पत्रकार वार्ता

हल्द्वानी: उत्तराखंड राज्य आंदोलन में माताओं और बहनों की अहम भूमिका को याद करते हुए भाजपा के मेयर पद के प्रत्याशी गजराज बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड का निर्माण उनकी तपस्या, त्याग और बलिदान के कारण हुआ। गजराज बिष्ट ने कुमाऊं संभाग कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उत्तर प्रदेश के तत्कालीन समाजवादी पार्टी के मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने आंदोलनकारियों पर गोलियां चलवाईं और मातृ शक्ति का अपमान किया था। इसके बावजूद कांग्रेस ने सपा से गठबंधन कर चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारे, जो कि उत्तराखंड के आंदोलनकारियों का अपमान है।

यह भी पढ़ें 👉  ईरान-इस्राइल युद्ध: दोस्ती से दुश्मनी तक का सफर

गजराज बिष्ट ने यह भी कहा कि पिछले दस वर्षों में मेयर जोगेंद्र सिंह रोतेला के नेतृत्व में हल्द्वानी महानगर का चहुंमुखी विकास हुआ है, और यदि वे चुनाव जीतते हैं, तो विकास के इस रथ को और तेज गति से चलाएंगे।

वहीं, कालाढूंगी विधानसभा के विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि हल्द्वानी की जनता भाजपा के प्रत्याशी को नगर निगम में जिताकर ‘ट्रिपल इंजन’ की सरकार बनाएगी। डबल इंजन सरकार के साथ नगर निगम की सरकार बनने पर क्षेत्र का भरपूर विकास किया जाएगा, यह विश्वास लालकुआ विधायक डा. मोहन सिंह बिष्ट ने जताया।

यह भी पढ़ें 👉  मोटरसाईकिल सांड़ से टकरायी, एक की मौत, एक घायल

पूर्व मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रोतेला ने कहा कि भाजपा की सरकार के कारण राज्य वित्त आयोग सशक्त हुआ है, और अब निगमों को कर्मचारियों की तनख्वाह और पेंशन देने में कोई परेशानी नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हल्द्वानी नगर निगम को 2200 करोड़ की सौगात दी, जिससे शहर की तस्वीर बदली है।

पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, पूर्व पालिका अध्यक्ष रेनू अधिकारी, प्रकाश रावत, मीडिया प्रभारी विनोद मेहरा, भुवन जोशी और मनोज पाल भी मौजूद थे।

Advertisement
Ad

Comments

[gs-fb-comments]