Advertisement
Advertisement
ख़बर शेयर करें -


यमुना सदन ने गरबा में मारी बाजी, दही हांडी में गंगा सदन रहा अव्वल
हल्द्वानी। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), हल्द्वानी में नवरात्रि के उल्लास के बीच गरबा की थाप गूंजी तो पूरा परिसर उत्सव के रंग में रंग गया। विद्यार्थियों ने पारंपरिक नृत्य और दही हांडी प्रतियोगिता में उत्साह के साथ भाग लेकर भारतीय संस्कृति और परंपराओं की जीवंत झलक पेश की।
नवरात्रि के दूसरे दिन कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित अंतर-सदनीय गरबा एवं दही हांडी प्रतियोगिता में चारों सदनों के प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, तालमेल और टीम भावना का प्रदर्शन किया। पारंपरिक गरबा की मनमोहक प्रस्तुतियों ने जहां दर्शकों का ध्यान खींचा, वहीं दही हांडी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के उत्साह और सामूहिक प्रयास ने आयोजन को खास बना दिया।
गरबा प्रतियोगिता में यमुना सदन ने प्रथम स्थान हासिल किया। गंगा सदन दूसरे, सतलुज सदन तीसरे और चेनाब सदन चौथे स्थान पर रहा। वहीं, दही हांडी प्रतियोगिता में गंगा सदन ने बाजी मारते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। यमुना सदन दूसरे, सतलुज सदन तीसरे और चेनाब सदन चौथे स्थान पर रहा।
प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और त्योहारों की परंपराओं से जोड़ने के साथ उनमें सहयोग, समन्वय और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना रहा। विद्यालय की ओर से सभी प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना की गई और विजेता सदनों को बधाई दी गई। आयोजन ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर भी प्रदान किया।

Comments

[gs-fb-comments]