Advertisement
Advertisement
ख़बर शेयर करें -

पुलिस गहन जांच-पड़ताल में जुटी, आरोपी गिरफ्तारी

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के थाना गंगोह क्षेत्र में एक भयावह घटना सामने आई है, जहां भाजपा नेता योगेश रोहिला ने अपने तीन मासूम बच्चों और पत्नी पर गोली चला दी। इस घटना में उनके बेटे और 11 वर्षीय बेटी की मौत हो गई है। घटना के तुरंत बाद, गंभीर अवस्था में उनकी पत्नी और एक अन्य बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता योगेश रोहिला को घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के आला अधिकारी घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। सहारनपुर जिले के गांव सांगाठेडा में हुई इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। बच्चों की मौत से परिवार में शोक और कोहराम का माहौल है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह घटना किसी पारिवारिक विवाद का परिणाम हो सकती है, लेकिन पुलिस ने आधिकारिक रूप से इस पर कोई बयान नहीं दिया है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस द्वारा गहन जांच-पड़ताल की जा रही है।

Comments

[gs-fb-comments]