Advertisement
ख़बर शेयर करें -

अरविंद केजीवाल और मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में ​ली सदस्यता

नई​ दिल्ली: आज सोमवार को मोटिवेशनल स्पीकर अवध ओझा आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने दिल्ली स्थित आप मुख्यालय में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की उपस्थिति में पार्टी सदस्यता ग्रहण की। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली विधानसभा चुनाव में अवध ओझा चुनाव लड़ सकते हैं।
बता दें कि अगले साल ( वर्ष 2025 ) में दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। दिल्ली चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी चुनावी कार्यक्रम में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा को अपने बलबूते बहुमत नहीं

कौन हैं अवध ओझा ?

अवध ओझा भी देश के सबसे पसंद किए जाने वाले शिक्षकों में से एक हैं। उनका पूरा नाम अवध प्रताप ओझा है। यह एक भारतीय यूपीएससी कोच, यूट्यूबर, और शिक्षक हैं। इनका संबंध यूपी के गोंडा जिले से हैं। यूपीएससी ने निराशा मिलने पर इन्होंने इलाहाबाद में कोचिंग में पढ़ाना शुरू किया। कोविड में जब ऑफलाइन क्लासेज बंद हो गई थी, तब अपने अलग शिक्षण शैली के कारण काफी तेजी से यूट्यूब पर पॉपुलर हो गए।

Comments

[gs-fb-comments]