Advertisement
Advertisement
ख़बर शेयर करें -

चंपावत/ नैनीताल। सोशल मीडिया पर 11 नवंबर को भाई दूज के अवकाश का जो आदेश वायरल हो रहा है, वह फर्जी है। उत्तराखंड शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने इसका खंडन किया है। सचिव राजेंद्र कुमार ने 9 नवंबर को जारी पत्र में स्पष्ट किया है कि यह आदेश कूटरचित और निराधार है।
पत्र के अनुसार, सामान्य प्रशासन विभाग ने 17 अक्टूबर 2026 को अधिसूचना संख्या 1457 जारी कर 19 अक्टूबर को महानवमी का अवकाश घोषित किया था। इसी अधिसूचना में छेड़छाड़ कर 11 नवंबर को भाई दूज के अवकाश का फर्जी आदेश तैयार किया गया और सोशल मीडिया पर फैलाया गया।
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के महानिदेशक ने आम लोगों से अपील की है कि अवकाश से जुड़ी जानकारी के लिए केवल शासन की आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें और फर्जी आदेश को आगे साझा न करें।

Comments

[gs-fb-comments]