
हल्द्वानी: दिल्ली पब्लिक स्कूल हल्द्वानी में आयोजित 10 दिवसीय ग्रीष्मकालीन कैंप UTSAHA 2026 का शानदार समापन हो गया। प्री-नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित इस कैंप में खेल, कला, रचनात्मकता और साहसिक गतिविधियों का अनूठा संगम देखने को मिला।
कैंप की शुरुआत ज़ुम्बा, डांस, फिटनेस फिएस्टा, स्विमिंग और वीआर जैसी मनोरंजक गतिविधियों से हुई, जिसने बच्चों में ऊर्जा और उत्साह का संचार किया। वहीं स्केटिंग, तैराकी, पेपर क्राफ्ट और ओरिगामी जैसी गतिविधियों ने बच्चों की रचनात्मक क्षमता को निखारने में अहम भूमिका निभाई।
कैंप के अंतिम तीन दिन विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। दिन 8, 9 और 10 में विद्यार्थियों ने कमांडो क्रॉल, कमांडो नेट, एटीवी राइड, ऊँट की सवारी, ज़िपलाइन, बॉडी ज़ॉर्बिंग, बर्मा ब्रिज, मंकी क्रॉल, वॉटर रोलर, पैडल बोट और वॉल क्लाइंबिंग जैसी रोमांचकारी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इन गतिविधियों ने बच्चों में आत्मविश्वास, साहस और टीम भावना को विकसित किया।
समापन अवसर पर आयोजित कल्मिनेशन सेरेमनी में प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने कहा कि UTSAHA केवल एक समर कैंप नहीं, बल्कि बच्चों के संपूर्ण विकास की एक प्रेरणादायक यात्रा रही।
