Advertisement
Advertisement
ख़बर शेयर करें -

दिल्ली। आज से देशभर में 5 दिन के लिए पासपोर्ट सेवाएं पूर्णता बंद रहेगी। द रिजल्ट टेक्निकल मेंटेनेंस के कारण 29 अगस्त से 2 सितंबर तक पासपोर्ट सेवा पोर्टल बंद किए गए हैं।
यह जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक ट्वीट करके पासपोर्ट डिपार्टमेंट द्वारा एडवाइजरी जारी करके दी गयी। देशभर में पासपोर्ट सर्विसेज 5 दिन के लिए बंद रहेंगी। पासपोर्ट डिपार्टमेंट ने एडवाइजरी जारी कर इस बात की जानकारी दी। डिपार्टमेंट ने बताया कि पासपोर्ट सेवा पोर्टल 29 अगस्त की रात 8 बजे से 2 सितंबर की सुबह तक टेक्निकल मेंटेनेंस की वजह से बंद रहेगा।
यदि किसी को नया पासपोर्ट बनवाना है तो 5 दिन का इंतजार करना पड़ेगा। वहीं अगर जो लोग पासपोर्ट के लिए पहले से ही अप्लाई कर चुके हैं और उनको 30 अगस्त से 2 सितंबर के बीच की कोई डेट मिली है, तो वह भी कैंसिल करके आगे बढ़ा दी जाएगी। वहीं, इस दौरान पांच दिनों तक डिपार्टमेंट का कोई काम काज नहीं किया जाएगा। बता दे कि सर्विसेज के बंद होने का असर पासपोर्ट सेवा केंद्र के साथ-साथ लोकल पासपोर्ट ऑफिस और विदेश मंत्रालय में भी दिखेगा।

Comments

[gs-fb-comments]