Advertisement
Advertisement
ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर में छात्रा से दुष्कर्म, अश्लील वीडियों बनाई, परिजनों को बताने पर धमकाया

रुद्रपुर। स्कूल जा रही 12वीं की छात्रा के साथ लिफ्ट देने के बहाने वाहन में बैठाकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि घटना के बाद आरोपितों ने छात्रा को परिजनों को जानकारी देने पर उसकी अश्लील फोटो और वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी भी दी। परिजनों की तहरीर पर रुद्रपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है, जबकि आरोपितों की तलाश में पुलिस प्रयास तेज करने में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, छात्रा स्कूल जाने के लिए निकली थी। इसी दौरान पेट्रोल पंप के पास उसे लिफ्ट देने के बहाने कुछ लोगों ने अपने वाहन में बैठा लिया। आरोप है कि पेट्रोल पंप से कुछ दूरी पर ले जाकर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद छात्रा को धमकाया गया कि यदि उसने इस संबंध में अपने परिजनों को बताया तो उसकी अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर दिए जाएंगे।
मामले की जानकारी मिलने पर परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस छात्रा के बयान, मेडिकल परीक्षण और घटनास्थल से जुड़े तथ्यों के आधार पर मामले की पड़ताल कर रही है। साथ ही आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री का पहाड़ से संवाद: जब सत्ता ने बोली जनता की भाषा

Advertisement
Ad

Comments

[gs-fb-comments]