Advertisement
Advertisement
ख़बर शेयर करें -

दिल्ली दौरों को बताया सियासी वाईफाई का पासवर्ड

लखनऊ। लोकसभा चुनाव समपन्न होने के बाद उत्तर प्रदेश में सियासी पारा चढ़ गया है। यहां भाजपा में उपजे मतभेद के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। दोनों उपमुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के मुख्यमंत्री की समीक्षा बैंठक में न पहुंचने और योगी आदित्यनाथ से सपा विधायक पल्लवी पटेल की मुलाकात के बाद सियासी हलचल और बढ़ गई। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को दिल्ली के वाईफाई का पासवर्ड बताया। साथ ही यह भी कहां कि सुनने में आया है कि केशव प्रसाद मौर्य दिल्ली का मोहरा है। वहीं केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए कांग्रेस का मोहरा करार दिया। सपा मुख्यालय में “संविधान-मानस्तंभ“ का अनावरण करने के बाद अखिलेश ने राज्य में कथित भ्रष्टाचार को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा सरकार दावा करती थी कि भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था के मामले में उसकी जीरो टोलरेंस की नीति है लेकिन अब उसके नेता खुद ही कह रहे है कि हमने अपने राजनीतिक जीवन में ऐसा भ्रष्टाचार नहीं देखा। बीते दिनों भाजपा सरकार के एक पूर्व मंत्री ने कथित तौर पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था लेकिन बाद में वह अपने बयान से मुकर गए थे।

Comments

[gs-fb-comments]