Advertisement
Advertisement
ख़बर शेयर करें -

अररिया। यहां सिकटी में बकरा नदी पर बना पुल उद्घाटन से पहले ही मंगलवार को गिरकर ध्वस्त हो गया। यही पुल 2020 की बरसात में भी गिर गया था और तब 12 लोग मारे गये थे। सिकटी के विधायक विजय कुमार मंडल ने निर्माण कंपनी को इस हादसे के लिए जिम्मेदार बताया है। सिकटी के पड़रियां घाट पर पुल का निर्माण किया गया था। 12 करोड़ रूपये की लागत से इस पुल का निर्माण किया गया था। मंगलवार को पुल के तीन पिलर नदी में धंस गए और पुल गिर गया। विधायक के अनुसार ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा यह पुल तैयार करवाया जा रहा था। बिहार में बार बार पुल गिरना आम बात है। जून 2023 में भागलपुर के सुल्तानगंज में 600 करोड़ की लागत से गंगा नदी पुल गिर गया था। यही पुल इससे पहले 2022 में गिर गया था। मार्च 2024 में बिहार को सुपौल में भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत कोसी नदी पर बन रहे पुल का स्लैब गिर गया था। इसमें एक मजदूर की मौत हुई और 10 लोग घायल हुए।

Comments

[gs-fb-comments]