Advertisement
Advertisement
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। पुलिस ने 6 शातिर मोटरसाईकिल चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को अभियुक्तों के पास से 12 मोटरसाईकिलें भी बरामद हुई है। मामले का खुलासा करते हुये एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि बीते 11 दिसम्बर को मेराजुद्दीन निवासी आजादनगर ने थाना बनभूलपुरा में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसकी मोटरसाईकिल घर के बाहर से चोरी हो गई थी। वाहन चोरी की सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर वाहन चोर की तलाश शुरू कर दी। मामले के खुलासे के लिए थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। उपनिरीक्षक अनिल कुमार की अगुवाई में टीम ने चैकिंग के दौरान आंवला गेट रेलवे फाटक गौला बाईपास के पास 6 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये आरोपियों में कुबेर सिंह उर्फ अमन, सलीम अली, ओम शर्मा उर्फ अंशु, ध्रूव उर्फ गुन्नू, रवि सिंह, संदीप मौर्या शामिल है। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि पकड़े गये आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं और इनके खिलाफ कई संगीन मामलों में मुकदमें दर्ज है।

Comments

[gs-fb-comments]