Advertisement
ख़बर शेयर करें -

मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

नई दिल्ली, आईएएनएस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ जुलाई को प्रस्तावित ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। मेलबर्न में आयोजित होने वाले ‘मेलबर्न मीट्स मोदी’ कार्यक्रम को लेकर सोशल मीडिया पर मिली जान से मारने की धमकी के बाद ऑस्ट्रेलियन फेडरल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धमकी फेसबुक पर उस पोस्ट के नीचे दी गई थी, जिसमें मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में आयोजित होने वाले कम्युनिटी प्रोग्राम का प्रचार किया जा रहा था। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे का प्रमुख आकर्षण माना जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, अबू मुस्तफा नाम के एक फेसबुक अकाउंट से टिप्पणी की गई, जिसमें लिखा था, बेहतर होगा कि कार्यक्रम के दौरान स्टेडियम की छत बंद रहे, वरना वह ऑस्ट्रेलिया अपनी मौत के लिए आ रहे हैं। इस पोस्ट के सामने आने के तुरंत बाद मामले को ऑस्ट्रेलियन फेडरल पुलिस के पास भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि जांच एजेंसियों ने इस सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़े आईपी एड्रेस की पहचान कर ली है और अब यह पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  आपसी तकरार में पति पत्नी को बस अड्डे पर छोड़कर चलते बना, पत्नी पहुची कोतवाली

ये दी गई धमकी

द ऑस्ट्रेलिया टुडे ने रिपोर्ट किया है कि (अबू मुस्तफा) नाम के अकाउंट से पोस्ट की गई टिप्पणी में कहा गया था, इवेंट के दौरान स्टेडियम की छत बंद कर दी जाए, वरना वह ऑस्ट्रेलिया अपनी मौत के लिए आ रहे होंगे।

Comments