Advertisement
Advertisement
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी: विद्यालय परिसर में 4 अप्रैल 2026 को पैरेंट ओरिएंटेशन कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अभिभावकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली। इस अवसर पर ‘मॉडर्न डे पेरेंटिंग’ विषय पर विशेष सत्र का संचालन प्रसिद्ध वक्ता वैभव पांडे (सीईओ, ट्विन विन) द्वारा किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने बदलती पारिवारिक परिस्थितियों और आधुनिक समय की पालन-पोषण संबंधी चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए अभिभावकों को बच्चों के समग्र विकास के लिए उपयोगी एवं व्यावहारिक सुझाव दिए। उन्होंने अभिभावक और बच्चों के बीच बेहतर संवाद एवं आपसी समझ को अत्यंत आवश्यक बताया। कार्यक्रम के उपरांत एकेडमिक ओरिएंटेशन आयोजित किया गया, जिसमें अभिभावकों को नए सत्र की पाठ्यचर्या, शैक्षणिक अपेक्षाओं और विद्यालय की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान अभिभावकों को कक्षा एवं विषय शिक्षकों से सीधे संवाद करने का अवसर भी प्राप्त हुआ। विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों के सहयोग और सक्रिय सहभागिता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए संयुक्त प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

Comments

[gs-fb-comments]