Advertisement
Advertisement
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कहा कि भाजपा से निष्कासित नेता मुकेश बोरा को भाजपा का कोई भी नेता बचाने की कोशिश नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि पूरा मामला न्यायालय में चल रहा है, और पुलिस जल्द ही मुकेश बोरा को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजेगी। श्री भट्ट आज शनिवार को भाजपा की सदस्यता अभियान की एक बैठक में शिरकत करने पहुचे थे। भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में श्री भट्ट ने कहा कि 25 सितंबर तक भारतीय जनता पार्टी का प्रथम चरण में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश में संगठन के अनुरूप 19 जिले है, और सभी जिलों के एक-एक मंडल में जाकर वह सदस्यता अभियान की समीक्षा करेंगे। इस बार प्रथम चरण में 30 लाख लोगों को बीजेपी में सदस्यता का लक्ष्य रखा गया है।

Comments

[gs-fb-comments]