Advertisement
Advertisement
ख़बर शेयर करें -

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर शुरू की अपनी कार्यवाई

बहराइच। मुस्लिम समुदाय की एक नवविवाहिता द्वारा अयोध्या के सौंदर्यकरण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों की तारीफ किए जाने पर उसके पति द्वारा कथित तौर पर तीन तलाक देने और ससुराल वालों द्वारा उत्पीड़न करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
जरवल रोड के थाना प्रभारी निरीक्षक बृजराज प्रसाद ने बताया कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में 5 अगस्त की अयोध्या की घटना बताई है। जिसमें आपसी विवाद के बाद गरम दाल चेहरे पर फेंककर जलाने व अन्य आरोप लगाए गए है। पीड़ित महिला ने बताया कि 13 दिसम्बर, 2023 को अयोध्या के अरशद से उसका निकाह हुआ था। उसने बताया कि जब वह शहर में निकली तो उसे अयोध्या धाम की सड़कें, लता चौक बहुत अच्छा लगा। पति के सामने मैंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ की। इसी बात से नाराज होकर उसके पति ने 3 बार ‘तलाक, तलाक, तलाक’ कह दिया। मामलें में पुलिस ने महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

Comments

[gs-fb-comments]