Advertisement
Advertisement
ख़बर शेयर करें -

शानदार सफर :- फिल्में: 350, करियर : पांच दशक, पद्मश्री : 2024

नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को यह घोषणा की। इस साल दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड मिथुन चक्रवर्ती को दिया जाएगा। मिथुन दा को 8 अक्टूबर को 70वीं नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी में सम्मानित किया जाएगा। मिथुन करीब 5 दशक के करियर में बांग्ला, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, ओडिया और भोजपुरी की 350 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने अपना फिल्मी करियर 1976 में मृगया से शुरू किया था और इस पहली ही फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड जीता था। 1982 में आई डिस्को डांसर से उन्हें पहचान मिली। मिथुन को 3 बार नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है। उन्हें जनवरी 2024 में पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था। दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड मिलने पर मिथुन दा ने कहा कि सच कहूं तो इतना प्रतिष्ठित पुरस्कार पाकर मैं निःशब्द हूं। न मैं रो पा रहा हूं न मैं मुस्कुरा पा रहा हूं। इतनी बड़ी चीज है। जहां से मैं आया हूं, उस लड़के को इतना बड़ा सम्मान मिला है, मैं सोच भी नहीं सकता।

यह भी पढ़ें 👉  मंदीप का घोडाखाल सैनिक स्कूल में कक्षा 6 के लिये चयन

Advertisement
Ad

Comments

[gs-fb-comments]