Advertisement
Advertisement
ख़बर शेयर करें -

संविधान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन

लखनऊ: संविधान दिवस के अवसर पर लखनऊ में आज मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के संविधान में “दो शब्द” सेक्युलर और सोशलिस्ट संविधान में नहीं थे। कांग्रेस ने चोरी-चुपके से यह शब्द जोड़े हैं। सीएम ने कहा कि जिन लोगों ने भारत के संविधान का गला घोंटने की कोशिश की, जनता ने उन्हें सबक सिखाया है। उन्होंने कहा कि संविधान 140 करोड़ भारतीयों को जोड़ने का काम करता है। मूल कर्तव्यों का निर्वहन ही बाबा साहब को सच्ची श्रृद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि संविधान पर वर्ष भर कार्यक्रम चलेंगे। कार्यक्रम में सीएम योगी के साथ डिप्टी सीएम केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे।

Comments

[gs-fb-comments]