Advertisement
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। दिल्ली पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति, उत्साह और गौरव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त सार्जेंट कुंदन मेहता द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके पश्चात राष्ट्रगान और देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने वातावरण को राष्ट्रप्रेम से भर दिया।
समारोह में हिमालय एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष भुमेश अग्रवाल, सुश्री रीता अग्रवाल, दिल्ली पब्लिक स्कूल हल्द्वानी के प्रो-वाइस चेयरमैन विवेक अग्रवाल, प्रधानाचार्या सुश्री रंजना शाही, विद्यालय के समन्वयक, शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनेकता में एकता और राष्ट्रभक्ति की भावना का सुंदर प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों के बलिदान तथा देश की रक्षा में निरंतर समर्पित वीर जवानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।
समारोह ने विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, एकता और जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना को और सुदृढ़ किया। कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम् और जय हिंद के जयघोष के साथ हुआ।

Comments

[gs-fb-comments]