Advertisement
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। डीपीएस हल्द्वानी के विद्यार्थियों ने जेईई (मेन) परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय के चार प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय प्रतिशत अंक प्राप्त कर यह सिद्ध किया कि निरंतर परिश्रम, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
विद्यालय के छात्र दिव्यांश जोशी ने 95.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया। वहीं जन्यु कांडपाल ने 93.8 प्रतिशत, किसलय बिनवाल ने 92.3 प्रतिशत तथा आराध्या भट्ट ने 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता दर्ज की। इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्या एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रशासन ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अभिभावकों के सहयोग तथा शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन को दिया।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि डीपीएस हल्द्वानी सदैव शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है। विद्यार्थियों की यह सफलता उसी समर्पण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था का प्रमाण है।

Comments

[gs-fb-comments]