Advertisement
Advertisement
ख़बर शेयर करें -

अरिना रघुवंश ने 98.8 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में किया टॉप

हल्द्वानी। Delhi Public School Haldwani के विद्यार्थियों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए CBSE कक्षा 12 परीक्षा 2025-26 के परिणामों में विद्यालय का नाम रोशन किया है। छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम इस वर्ष भी शानदार उपलब्धियों के रूप में सामने आया।
विद्यालय की छात्रा अरिना रघुवंश ने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं जिज्ञासा भट्ट ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया।
इसके अलावा निशिका पपने ने 96.8 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार इस वर्ष छात्रों ने विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को एक बार फिर साबित किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल रहा।
विद्यालय के प्राचार्य एवं प्रबंधन समिति ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

Comments

[gs-fb-comments]