Advertisement
Advertisement
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में दिल्ली पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया इतिहास रच दिया। विद्यालय का इस वर्ष का परिणाम अत्यंत शानदार रहा, जिससे छात्र-छात्राओं की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन की झलक साफ दिखाई दी। विद्यालय के मेधावी छात्रों में गर्वित पांडेय ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं हर्षिता महतोलिया ने 97.6 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा कनिष्क जोशी और कृतिका तड़ागी ने 97.2 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य ने इस उपलब्धि पर सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है। विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें 👉  बीटेक वाली बुआ और एमएससी वाली मौसी

Advertisement
Ad

Comments

[gs-fb-comments]