Advertisement
Advertisement
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। बरेली रोड़ पर तेज रफ्तार वाहन ने एक युवक को कुचल दिया, हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया स्थानीय लोगों की सूचना पर मंडी चौकी प्रभारी विजय मेहता मौके पर पहुचे। युवक की पहचान को लेकर उन्होंने शव की तलाशी ली, लेकिन पहचान सम्बंधी कोई भी दस्तावेज पुलिस को शव के पास से नहीं मिले। पुलिस ने युवक के शव को मोर्चरी में भिजवा दिया। पुलिस शव की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। कोतवाल उमेश कुमार मलिक के अनुसार यदि युवक की शिनाख्त नहीं हो पाती है तो शव के पोस्टमार्टम के तीन दिन बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  मजदूर की मौत ने खोला बी.आई.पी.एल. कम्पनी की करतूतों का काला चिट्ठा

Advertisement
Ad

Comments

[gs-fb-comments]