Advertisement
Advertisement
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। करंट लगने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है, पूरा मामला हल्द्वानी कोतवाली के राजपुरा स्थित कुष्ठ आश्रम का है, जहां घर के अंदर करंट लगने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हाउस को भेज दिया है, मरने वाले व्यक्ति का नाम सुरेश शर्मा है जिसकी उम्र 42 साल की है जो मजदूरी का काम करता था, सुरेश की मौत 3 दिन पहले घर के अंदर करंट लगने से हो गई थी, शव से बदबू आने लगी जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी, फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Comments

[gs-fb-comments]