Advertisement
Advertisement
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। स्टील फैक्ट्री के पास मिली नाबालिग की लाश मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने हत्याकांड़ का खुलासा करते हुये बताया कि बृहस्पतिवार 12 सितम्बर को पुलिस को स्टील फैक्ट्री के पास जंगल में एक अज्ञात बच्चें के शव पड़े होने की सूचना मिली जिस पर पुलिस द्वारा आसपास की गयी पूछताछ के बाद रामाशंकर कश्यप ने शव की शिनाख्त अपने बच्चे के रूप में की। एसएसपी ने बताया कि शुक्रवार को वादी रामाशंकर कश्यप द्वारा पुलिस थाने में तहरीर दी गई जिसमें उन्होंने बच्चे की हत्या के लिये अपने पड़ोसी सत्यवीर को जिम्मेदार ठहराया था। पुलिस ने सत्यवीर की खोजबीन करने के बाद उसे आज शनिवार को गंणपति मार्बल के नजदीक से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पुछताछ में सत्यवीर ने बताया कि उसके मृतक की मां के साथ उसके नाजायज सम्बंध थे और उसे डर था कि कही मृतक यह बात अपने पिता या किसी अन्य को न बता दें इसी के चलते उसने बच्चे को जंगल में ले जाकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

Comments

[gs-fb-comments]