Advertisement
Advertisement
ख़बर शेयर करें -

निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने सदन में लगाए गुप्ता बंधुओं पर सनसनीखेज आरोप

हल्द्वानी/ गैरसैण। मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में शून्यकाल में नियम 58 के तहत निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने सहारनपुर के व्यवसायी गुप्ता बंधु पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तराखंड में नियमो को ताक पर रख कर गुप्ता बंधु लगातार अपने व्यवसाय को विस्तार दे रहे है। वे सरकार गिराने की फ़िराक़ में है। इसके लिए वो 500 करोड़ रुपये तक खर्च करने को तैयार थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 और 2020 तक राज्य सरकार गुप्ता बंधुओं पर खासी मेहरबान रही। इसी दौरान उन्हें पहले वाई और फिर जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई। भ्रष्टाचार पर चर्चा करते हुए उमेश कुमार ने कहा कि पृथक राज्य बनते ही भ्रष्टाचार ने उत्तराखंड को पोलियो ग्रस्त कर दिया। एक के बाद एक कई सरकारें आयी लेकिन भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लग पाया। ऐसे में बाहरी राज्यों के माफिया और व्यवसायी यहां खूब फलने फूलने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  पहली ही बारिश ने निकाला पी डब्लू डी के कार्यों का जनाजा, वर्कशॉप लाइन में नवनिर्मित सड़क धसी


भ्रष्टाचार से जुड़े कई मामलों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हाल ही में रियल एस्टेट कारोवारी सतेंद्र साहनी ने आत्महत्या कर ली। यह सब गुप्ता बंधुओं की वजह से हुआ। उन्होंने कहा कि इन कारणों की पड़ताल की जानी चाहिए कि गुप्ता बंधु उत्तराखंड में लगातार ताकतवर कैसे होते चले गए। विधायक ने सवाल किया कि पहले 2016 में उन्हें पहले वाई श्रेणी और फिर 2018 में जेड श्रेणी की सुरक्षा क्यों और किसने प्रदान की। मुख्यमंत्री और राज्यपाल के स्तर की जेड श्रेणी सुरक्षा विदेश के भगोड़ों को मुहैया कराने के पोछे मकसद क्या था। उमेश कुमार ने कहा कि गुप्ता बंधुओं के साथ किन राजनेताओं के संबंध है और वह कैसे यहाँ कारोबार को बड़ा रहे हैं इसकी ईडी और सीबीआई से जांच कराई जानी चाहिए। बाद में सदन के बाहर मीडिया से बातचीत में विधायक उमेश कुमार ने कहा कि उनका किसी से मतभेद हो सकता है, लेकिन मनभेद नहीं है। अगर कोई भी ताकत इस प्रदेश की सरकार को गिराने का प्रयास करेगी तो उसका मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा।

Comments

[gs-fb-comments]