Advertisement
Advertisement
ख़बर शेयर करें -

पंचायत का मजबूत होना अति आवश्यक: पुष्कर

रामनगर। कुमाऊँ मंडल के भाजपा जिला पंचायत सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, वर्ग संयोजक सुरेश भट्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, जिला अध्यक्ष प्रताप विष्ट व मेजबान विधायक दीवान सिंह विष्ट ने संयुक्त रूप से किया। प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए सयोजक सुरेश भट्ट ने कहा देश के विकास में ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले नागरिको की अहम भूमिका है। इस लिए उस क्षेत्र के लोगों में नेतृत्व का विकास भी आवश्यक है।
खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री सिंह धामी प्रशिक्षण शिविर में नहीं पहुंच सके। इसलिये उन्होंने अभ्यास वर्ग को वर्चुअल रूप से संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी पंचायत की नीव है। आप जितना ही मजबूत होंगे पंचायत उतना ही हमारा लोकतंत्र मजबूत होगा। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकास की जिस परिकल्पना के साथ देश आगे बढ़ रहा है, उसकी मजबूती के लिए पंचायत का मजबूत होना आवश्यक है। स्वराज व सुशासन की परिकल्पना आप सब के बिना सम्भव नहीं है। समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को उसकी परेशानी उसकी शिकायतों को सरकार तक पहुचाने और सरकार द्वारा जो लोककल्याणकारी योजनाएं चलायी जा रही है उनको जन ज़न तक पहुंचने में आप सभी की अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है। अभ्यास वर्ग में प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल, संचालन सह संयोजक कुंदन परिहार, व्यवस्था प्रमुख वर्ग रंजन बरगली, नवीन चन्द्र भट्ट, मंच व्यवस्था विनीत अग्रवाल सह व्यवस्था प्रमुख वीरेंद्र रावत, मदन जोशी ,मीडिया प्रमुख भुवन भट्ट, नरेंद्र शर्मा, पंजीकरण जगमोहन सिंह बिष्ट अलका जीना लाखन सिंह, योगेश रजवार, चंदन बिष्ट, घनश्याम शर्मा, प्रताप बोरा, वीरेंद्र पाल सिंह, प्रतिभा जोशी, रुचि गिरी, भावना भट्ट, नीमा मठपाल, आशीष ठाकुर, इंद्र लाल, राजेंद्र मित्तल, राजेंद्र सैनी, पूरन नैनवाल समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments

[gs-fb-comments]