Advertisement
Advertisement
ख़बर शेयर करें -

“अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर प्रियंका चौधरी का पाल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में भव्य स्वागत”

हल्द्वानी: उत्तराखंड की अंतरराष्ट्रीय महिला बाक्सर प्रियंका चौधरी शुक्रवार को पाल कॉलेज ऑफ टेक्नॉलजी एण्ड मैनेजमेंट में पहुँची।

कॉलेज के चेयरमैन नारायण पाल एवं सचिव श्रीमती कामनी पाल ने पुष्प गुच्छ भेट कर उनका स्वागत किया।

ज्ञात हो कि प्रियंका चौधरी उत्तराखंड को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक दिलाने वाली पहली महिला बाक्सर है। उन्होंने विश्व पटल पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। प्रियंका ने महिला एशियन बॉक्सिंग चैम्पियन में कांस्य पदक जीता है। उन्हे बेस्ट बॉक्सिंग एसोसिएशन कि ओर के जारी रैंकिंग में 18वां स्थान प्राप्त किया है। स्वच्छता के प्रति लोगो का जागरूक करने के लिए काशीपुर नगर निगम ने उन्हे अपना ब्रांड एम्बेस्डर बनाया है।

यह भी पढ़ें 👉  उपनल संयुक्त मोर्चे ने सरकार को दिया अल्टीमेटम, मांगे नहीं मानी तो होगा आंदोलन

पाल कालेज में शिक्षको को सम्बोधित करते हुए उन्होने कहा कि सभी महिलाओ को अपनी सुरक्षा के लिए स्पोर्ट्स को अपनाना चाहिए। स्पोर्ट्स एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें अच्छा कैरियर बन सकता है। इस दौरान उन्होने अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर मैरी कौम से विडीओ कॉन्फ्रेंस के द्वारा उपस्थित शिक्षको से बातचीत करवाई।

यह भी पढ़ें 👉  उपराष्ट्रपति धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, नैनीताल राजभवन में चल रहा उपचार

इस अवसर पर कालेज के शिक्षा सलाहाकार, प्रो. के.के. पाण्डे, डॉ शुभो चट्टोपाध्याय (निदेशक), डॉ संदीप लोहनी (प्रिंसीपल) तथा विभागध्यक्ष एवं समस्त शिक्षक, शिक्षिकाए एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Advertisement
Ad

Comments

[gs-fb-comments]