Advertisement
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के छात्र अर्थव अग्रवाल का चयन राज्य स्तरीय योगासन खेल चैम्पियनशिप के लिये हुआ है। हाल ही में नैनीताल जिला योगासन स्पोट्रर्स चैम्पियनशिप 2024-25 के तहत दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित दो दिवसीय योगासन खेल प्रतियोगिता के अंड़र 7 से 8 आयुवर्ग में स्कूल के छात्र अर्थव का शानदार प्रदर्शन रहा। प्रतियोगिता में अर्थव ने द्वितीय सिल्वर मेडिल हासिल किया। अर्थव की इस उपलब्धि पर स्कूल के साथ-साथ उसके घर पर जश्न का माहौल है, तथा नाते-रिश्तेदार उसकी इस उपलब्धि पर उसके माता-पिता को बधाई दे रहे है। छात्र अर्थव की इस उपलब्धि पर स्कूल की प्रधानाचार्य रूपक पांडे, कोच अजय यदुवंशी, ज्योति, कल्पना, रंजना आदि ने हर्ष व्यक्त किया है, तथा उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Comments

[gs-fb-comments]