Advertisement
Advertisement
ख़बर शेयर करें -

सेल्फ रिलायंस इनीशियेटिव्स ने बढ़ाए मदद के हाथ, सर्दी से बचाव के लिए की पहल

हल्द्वानी। सर्दी का मौसम शुरू होते ही जरूरतमंदों की मदद के लिए सामाजिक संस्थाओं ने हाथ बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। इसी क्रम में सेल्फ रिलायंस इनीशियेटिव्स की ओर से सोमवार को हल्द्वानी स्थित कुष्ठ आश्रम में जरूरतमंद लोगों को गर्म कंबल वितरित किए गए। संस्था की इस पहल से आश्रम में रह रहे लोगों को ठंड से बचाव के लिए राहत मिली।
इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष तनुजा जोशी ने कहा कि समाज के असहाय, बुजुर्ग और जरूरतमंद लोगों की सेवा करना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है। संस्था समय-समय पर सामाजिक सरोकारों से जुड़े सेवा कार्य करती रहती है। सर्दी के मौसम को देखते हुए कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी संस्था की ओर से ऐसे जनसेवा के कार्य निरंतर जारी रखे जाएंगे।
कार्यक्रम में संस्था के सचिव गौरव जोशी, उपाध्यक्ष राधा मिश्रा, दीपा कोश्यारी और आरती पपोला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी हस्ताक्षर-मुहर से भवन के नक्शे पास कर देता था हल्द्वानी का ये नटवर लाल

Advertisement
Ad

Comments

[gs-fb-comments]