Advertisement
Advertisement
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा। जिले के बिनसर अभयारण्य में जंगल की आग बुझाने के दौरान बुरी तरह झुलसे एक और वनकर्मी की इलाज के दौरान मौत हो गई है। 21 वर्षीय कृष्णा कुमार ने बुधवार की दिल्ली एम्स में दम तोड़ दिया। इस घटना में मरने वालों की संख्या अब पांच हो गई है। जबकि तीन अन्य घायलों का दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा है। बता दें कि बीती 13 जून को अल्मोड़ा के बिनसर अभयारण्य के बुरूषखोटिया के जंगल में भीषण आग लग गई थी। उस दौरान आग बुझाते समय आठ वनकर्मी आग की लपटों की चपेट में आ गए थे। इनमें से चार की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि चार अन्य घायलोें को दिल्ली एम्स रेफर कर दिया गया था। एम्स में उपचार के दौरान बुधवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे 70 फीसदी झुलस चुके 21 साल के कृष्णा कुमार निवासी भेटुली अयारपानी ने दम तोड़ दिया। कृष्णा कुमार की मौत से परिजनों समेत ग्रामीणों में शोक व्याप्त है।

Comments

[gs-fb-comments]