Advertisement
Advertisement
ख़बर शेयर करें -

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तरांचल प्रेस क्लब की नव निर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्यों ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्यों का स्वागत किया और सभी पदाधिकारियों को बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मीडिया सरकार की योजनाओं और नीतियों को जनता तक पहुँचाने में एक अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने पत्रकारिता को समाज का आईना करार दिया और कहा कि मीडिया न केवल जनता को सरकार की योजनाओं और नीतियों के बारे में जागरूक करती है, बल्कि जनता की समस्याओं और सुझावों को भी सरकार तक पहुँचाती है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने यह भी आशा व्यक्त की कि उत्तरांचल प्रेस क्लब सरकार की योजनाओं और नीतियों को नियमित रूप से आम जनता तक पहुंचाने का कार्य करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर एयर ट्रैफिक कंट्रोल इंजार्च का शव फंदे से लटका मिला

इस अवसर पर उत्तरांचल प्रेस क्लब की कार्यकारिणी के नव निर्वाचित सदस्य, अध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी, महामंत्री सुरेंद्र डसीला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सुलोचना पयाल, कोषाध्यक्ष अनिल चंदोला, संयुक्त सचिव अभय क़ैतूरा, सम्प्रेक्षक शिवेश शर्मा, सदस्य योगेश रतूड़ी, रमन जायसवाल, संदीप बड़ोला, असद ख़ान और किशोर रावत उपस्थित थे।

Comments

[gs-fb-comments]