Advertisement
Advertisement
ख़बर शेयर करें -

रायबरेली। सड़क पर घूमने वाले आवारा सांड (नन्दी महाराज) पुलिस चौकी की छत के ऊपर चढ़कर बैठ गया। टेंशन में आई पुलिस को छत पर चढ़े नन्दी महाराज को नीचे उतरने में नाखों चने चबाने पड़े। घटना आज बुधवार की है, जिसका विडियों तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सड़कों पर आवारा घूमने वाले सांड को जब अचानक से मस्ती चढ़ गई तो वह उसे उतारने के लिए पुलिस चौकी की छत के ऊपर जाकर बैठ गया। पुलिस चौकी की छत के ऊपर सांड को चढ़ा हुआ देखकर आसपास के लोगों के अलावा राह चलते हुए लोग मौके पर बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए। जिसके चलते पुलिस चौकी के बाहर भीड़ ने मेले जैसा रूप ले लिया। आमतौर पर चोर उचक्कों एवं बदमाशों के छक्के छुड़ाने का दावा करने वाली पुलिस को सांड (नन्दी महाराज) को पुलिस चौकी की छत से नीचे उतारने में छटी का दूध याद आ गया। नन्दी महाराज को नीचे उतारने में पुलिस के छक्के छूट गये।

Comments

[gs-fb-comments]