Advertisement
Advertisement
ख़बर शेयर करें -

लालकुआं: भाकपा(माले) की सदस्यता नवीनीकरण बैठक पार्टी ऑफिस दीपक बोस भवन, कार रोड बिंदुखत्ता के सम्मुख आयोजित की गई। बैठक में पुराने सदस्यों का सदस्यता नवीनीकरण और नए सदस्यों को भर्ती करने का अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। अब तक की गतिविधियों और पहलकदमियों की समीक्षा की गई और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। किसान महासभा के बैनर तले लालकुआं में आवारा गौवंश के खिलाफ तहसील पर प्रदर्शन, बिजली प्रीपेड मीटर के खिलाफ प्रदर्शन और बागजाला में लोगों को जमीन से उजाड़े जाने के खिलाफ जनगोलबंदी के साथ किए गए प्रदर्शन की समीक्षा की गई। बैठक में भाजपा द्वारा खड़े किए जा रहे जन विरोधी और फूटपरस्त विमर्श के खिलाफ मजबूत राजनीतिक-वैचारिक संघर्ष को तेज करने के लिए जन मुद्दों को उठाते हुए संघर्ष को तेज करने की जरूरत पर जोर दिया गया। इसके लिए तय किया गया कि, आवारा गोवंश की समस्या का समाधान करने, प्रीपेड मीटर योजना जनता पर न थोपने और बागजाला की जनता के भूमि अधिकार के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा और हजारों हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन राज्य के मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  "धामी सरकार का भू-कानून बना 'लक्ष्मण रेखा'" जानिए कैसे ?

भाकपा माले जिला सचिव डा कैलाश पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि, भारत में 1925 में कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना हुई थी, जिसका 2025 में शताब्दी वर्ष मनाया जाएगा। इसके मौके पर कम्युनिस्ट आंदोलन की गौरवशाली विरासत को अपनी कतारों और व्यापक जनता के बीच ले जाने के लिए कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई ताकि सभी सदस्यों और आम जनता को कम्युनिस्ट आंदोलन की मजदूर किसानों के पक्ष और फासीवाद विरोधी विरासत के महत्व से लैस किया जा सके। 26 जनवरी को गणतन्त्र के 75 साल पूरे होने के अवसर पर कार्यक्रमों के तहत संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ एवं उसकी व्याख्या जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  नहीं पकड़ा गया हल्द्वानी दंगे का मास्टर माइंड अब्दुल मलिक, पुलिस ने दंगाइयों से भारी मात्रा में किया असलहा बरामद

बैठक का समापन संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक पाठ से किया गया। कार्यक्रम में माले जिला सचिव डा कैलाश पाण्डेय, बिंदुखत्ता सचिव पुष्कर दुबड़िया, विमला रौथाण, गोविन्द सिंह जीना, नैन सिंह कोरंगा, निर्मला शाही, कमल जोशी, हरीश भंडारी, धीरज कुमार, ललित जोशी, रूबी भारद्वाज, त्रिलोक राम, मनोज आदि शामिल रहे।

Advertisement
Ad Ad

Comments

[gs-fb-comments]