Advertisement
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। दिल्ली पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी में सत्र 2025–26 के अंतर्गत किंडरगार्टन के नन्हे विद्यार्थियों का ग्रेजुएशन समारोह हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। नेस्ट टू स्काई थीम पर आधारित इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ, जिसे बच्चों ने मनमोहक ढंग से प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के सीनियर एवं जूनियर विंग के केजी के विद्यार्थियों ने किया। इस दौरान बच्चों ने अपने आत्मविश्वास, प्रतिभा और मंच संचालन कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों ने खूब सराहा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हिमालय एजुकेशन सोसायटी के चेयरमैन भुमेश अग्रवाल उपस्थित रहे। उनके साथ श्रीमती रीता अग्रवाल एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या सुश्री रंजना शाही की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। यह आयोजन नन्हे विद्यार्थियों के शैक्षणिक जीवन के एक महत्वपूर्ण पड़ाव का प्रतीक रहा, जो उनके उज्ज्वल भविष्य की ओर नई शुरुआत का संदेश देता है। भावनाओं से ओत-प्रोत इस समारोह ने उपस्थित सभी लोगों को गौरवान्वित और भावुक कर दिया।

Comments

[gs-fb-comments]