Advertisement
Advertisement
ख़बर शेयर करें -

घटना से बौखलायी भीड़ ने स्कूल शिक्षक पर किया हमला

अगरतला। त्रिपुरा के गोमती जिलें में एक नाबालिक छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपों का सामना कर रहे एक स्कूल शिक्षक पर भीड़ ने हमला कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि घटना के दो दिन बाद शिक्षक की मौत हो गई। लेकिन किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। आरोप है कि 40 वर्षीय शिक्षक ने उदयपुर शहर में ट्यूशन के दौरान लड़की से छेड़छाड़ की। घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने वीरवार को सरकारी स्कूल के शिक्षक की जमकर पिटाई की। सहायक पुलिस महानिरीक्षक (कानून-व्यवस्था) अनंत दास ने बताया “बेरहमी से पिटाई करने के बाद स्थानीय लोग शिक्षक को आठ अगस्त की रात उसकी पत्नी की मौजूदगी में आरके पुर थाने ले गए और उसके खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया। चिकित्सकों की सलाह पर आरोपी रातभर स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में रहा।“ आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया था।

Comments

[gs-fb-comments]