Advertisement
Advertisement
ख़बर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने आज और कल के लिए 5 जनपदों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके साथ ही इन जिलों में अलर्ट भी जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में बारिश और बर्फबारी होगी। वहीं, गढ़वाल मंडल के उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में भी बर्फबारी और बारिश के आसार हैं। 3200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में इसका असर अधिक देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क पर टहल रहे लोगों को कार ने रौदा, तीन की मौत, एक घायल

तापमान की स्थिति

मसूरी: अधिकतम 11°C, न्यूनतम 3°C
नैनीताल: अधिकतम 16°C, न्यूनतम 6°C
मुक्तेश्वर: अधिकतम 14°C, न्यूनतम 4°C
रानीखेत: अधिकतम 18°C, न्यूनतम 4°C
कौसानी: अधिकतम 19°C, न्यूनतम 4°C
मुनस्यारी: अधिकतम 14°C, न्यूनतम 3°C
चोपता: अधिकतम 22°C, न्यूनतम 11°C
गैरसैंण: अधिकतम 19°C, न्यूनतम 6°C

यह भी पढ़ें 👉  कर्ज चुकाया, गहने मांगने पहुंचा ग्राहक तो बैंक बोला चोरी हो गए, आयोग ने कहा, जिम्मेदारी बैंक की

चारधाम की तापमान स्थिति

गंगोत्री: अधिकतम 5°C, न्यूनतम -5°C
यमुनोत्री: अधिकतम 2°C, न्यूनतम -5°C
केदारनाथ: अधिकतम 2°C, न्यूनतम -8°C
बदरीनाथ: अधिकतम 2°C, न्यूनतम -7°C

मौसम विज्ञान केंद्र ने अलर्ट जारी करते हुए यात्रियों और स्थानीय निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Advertisement
Ad

Comments

[gs-fb-comments]