Advertisement
Advertisement
ख़बर शेयर करें -

22 मई को ऋषिकेश से पंज प्यारों की अगुवाई में पहले जत्थे की होगी रवानगी

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से राजभवन में हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने मुलाकात की और इस वर्ष श्री हेमकुंड साहिब यात्रा के कपाट खुलने की तिथि की जानकारी दी। इस वर्ष, गुरुद्वारे के पवित्र कपाट 25 मई को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोले जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  नगर पालिका और नगर पंचायतों में आरक्षण की अनंतिम अधिसूचना भी जारी

यात्रा की विधिवत शुरुआत 22 मई को ऋषिकेश से पंज प्यारों की अगुवाई में पहले जत्थे की रवानगी के साथ होगी। राज्यपाल ने इस अवसर पर हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियों और यात्रा मार्गों में किए गए अवस्थापना कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया कि यात्रा श्रद्धालुओं के लिए सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक हो।

यह भी पढ़ें 👉  बेहद ही भयावह स्थिति थी कांग्रेस राज में: गौतम

राज्यपाल ने ट्रस्ट, शासन और प्रशासन के बेहतर समन्वय की सराहना की और कहा कि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए जाएं। उन्होंने हेमकुंड साहिब यात्रा की सफलता की कामना करते हुए श्रद्धालुओं की मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं भी दी।

Advertisement
Ad

Comments

[gs-fb-comments]