Advertisement
Advertisement
ख़बर शेयर करें -

उदयपुर: झीलों की नगरी उदयपुर में 9 से 12 अप्रैल 2026 तक आयोजित प्रोफेशनल प्रीमियर टेनिस लीग (पीपीटीएल) का रविवार रात फील्ड क्लब में शानदार समापन हुआ। देशभर से आए करीब 150 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और इसे रिकॉर्ड सफलता दिलाई।
टीम चैम्पियनशिप में 16 टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। फाइनल मुकाबले में टीए ऑल स्टार्स, जयपुर ने टापस्पिन टाइटंस, देहरादून को 2-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। टापस्पिन टाइटंस ने सेमीफाइनल में पिंक वारियर्स को 2-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन खिताबी मुकाबले में उन्हें मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा। खास बात यह रही कि जयपुर टीम के खिलाड़ियों की औसत आयु देहरादून टीम से काफी कम थी।
टापस्पिन टाइटंस टीम में उत्तराखंड के प्रदीप पंत (कप्तान), संचित जैन और हल्द्वानी के हेम कुमार पांडेय शामिल रहे। पूर्व इंडिया नंबर-1 (35+ वर्ग) प्रदीप पंत ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें 👉  डीपीएस के सांस्कृृतिक कार्यक्रम “आरम्भ“ ने जमाया रंग

डबल्स मुकाबलों में रोमांच चरम पर

ओपन डबल्स में पृथ्वीसेखर (केरल) और गौतम जैन की जोड़ी ने कार्तिक कन्नन व अतुल अरोड़ा को हराकर खिताब जीता। यह मैच तकनीकी रूप से टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ मुकाबला रहा।
80+ आयुवर्ग में प्रदीप पंत व संचित जैन ने कोटा के रामकुमार चौधरी और जयपुर के सुरेंद्र पारिक को 9-0 से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की।
100+ वर्ग में विकास कालरा (उदयपुर) और तपन शर्मा ने गौरव भार्गव व जयगुर बक्सानी को 9-8 से हराकर रोमांचक जीत हासिल की।
120+ वर्ग में ब्रजेश प्रजापति व अनिल एम.एम. ने शरद मेहरा व अरविंद आर्या को 8-3 से हराकर ट्रॉफी जीती।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली में ग्लेशियर टूटने से बड़ा हादसा, 57 मजदूर मलबे में दबे

पिता-पुत्र और गर्ल्स फाइनल भी रहे आकर्षण

पिता-पुत्र वर्ग के फाइनल में ओजसवीर और वीरेन्द्र सिंह (जयपुर) ने अभिषेक व नमन तोसनीवाल (अजमेर) को 6-2 से हराया।
गर्ल्स फाइनल में जेनिस अजमेर (राजस्थान) ने पुणे की रमा शाहारपुरकर को 7-2 से हराकर खिताब जीता।
इससे पहले 15 मार्च को Hilton Jaipur में पीपीटीएल सीजन-3 के खिलाड़ियों का भव्य ऑक्शन हुआ था, जिसे मशहूर क्विज मास्टर और कमेंटेटर Charu Sharma ने संचालित किया।
समापन समारोह में डिस्ट्रिक्ट जज बी.एस. पांड्या मुख्य अतिथि रहे। एडिशनल एसपी ब्रजेश सोनी और राजस्थान पत्रिका के एडिटर राजीव जैन गेस्ट ऑफ ऑनर रहे। विजेता टीम को 50 हजार और उपविजेता को 30 हजार रुपए नकद पुरस्कार दिया गया।
आयोजकों के अनुसार, पीपीटीएल का अगला सीजन 2027 में गुवाहाटी में आयोजित किया जा सकता है।

Advertisement
Ad

Comments

[gs-fb-comments]