Advertisement
Advertisement
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा। शक ने एक और घर की खुशी को मातम में तब्दील कर दिया है। पति पर शक करने के चलते एक महिला ने अपने 11 माह के बच्चे को जहर पिलाने के बाद खुद भी इसका सेवन कर लिया। दुधमुहे बच्चे की मौत हो गई है, जबकि महिला अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। क्षेत्र में इस खबर को सुनकर लोग हैरान है। मासूम बच्चे की मौत से परिवार सदमे में है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक अल्मोड़ा देघाट के खलडूआ निवासी महेंद्र राम का विवाह दिव्या के साथ हुआ था। उनका 11 माह बेटा निखिल था। मंगलवार सुबह महेंद्र और दिव्या निखिल को लेकर वैद्य के पास गए थे। वापस लौटने के बाद महेंद्र बकरी चुगाले के लिए चला गया, जबकि दिव्या बच्चे को लेकर बाजार चली गई। दिव्या ने बाजार से विषाक्त पदार्थ खरीदा और गटक लिया। इस दौरान दिव्या ने बच्चे को भी जहर पिला दिया। लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को 112 नम्बर पर दी और दोनों को पीएचसी देघाट में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने मासूम निखिल को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि दिव्या अपने पति पर शक करती थी। इसे लेकर कई बार घर में विवाद भी हो चुका था। पुलिस ने दिव्या के प्राथमिक बयान दर्ज कर उसे उपचार के लिए रानीखेत भेज दिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस से दिव्या ने अपनी मर्जी से विषाक्त गटकने की बात कही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Comments

[gs-fb-comments]