Advertisement
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। दिल्ली पब्लिक स्कूल जूनियर्स में रविवार को भव्य एडु फेस्ट का आयोजन किया गया, जिसमें नए अभिभावकों और नन्हे विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य आगामी शैक्षणिक सत्र से पहले बच्चों और अभिभावकों को विद्यालय के वातावरण से परिचित कराना रहा।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने खेल-खेल में सीखने वाली कई रोचक गतिविधियों में हिस्सा लिया। नन्हे छात्रों ने अपनी नई कक्षा शिक्षिकाओं से मुलाकात की, खेलों का आनंद उठाया और टैटू आर्ट जैसी रचनात्मक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की। इसके साथ ही एजु स्पोर्ट्स, संगीत और नृत्य प्रस्तुतियों ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के शैक्षिक साझेदार वीआर, ट्विन विन, ट्राई फाई और फ्रेंचैट ने भी अपनी सहभागिता निभाते हुए बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक व मनोरंजक गतिविधियाँ आयोजित कीं।
कार्यक्रम में प्रो वाइस चेयरमैन विवेक अग्रवाल, निदेशक श्रेयल अग्रवाल, प्रधानाचार्या रंजना शाही, हेड मिस्ट्रेस अंचला साह और एक्टिविटी कोऑर्डिनेटर स्नेहा सिंह सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। सभी ने अभिभावकों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
एडु फेस्ट ने बच्चों और अभिभावकों को एक यादगार अनुभव दिया और नए शैक्षणिक सत्र की शानदार शुरुआत का संदेश भी दिया।

Comments

[gs-fb-comments]