Advertisement
Advertisement
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी: दिल्ली पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी में शैक्षणिक सत्र 2026–27 का आगाज़ हवन पूजन के साथ श्रद्धा और उत्साहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने ईश्वर से नए सत्र के सफल, सुचारु एवं मंगलमय संचालन की कामना की। नया सत्र अपने साथ नई उम्मीदें, उमंग और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है।
हवन समारोह में विद्यालय के शिक्षक एवं प्रशासनिक स्टाफ की सक्रिय सहभागिता रही। संगीत विभाग के शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत भक्ति भजनों ने वातावरण को आध्यात्मिक और भावपूर्ण बना दिया, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. विनय विद्यालंकार ने अपने संबोधन में सभी को नव सत्र की शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों की सीखने में आई कमी को दूर करने तथा उनके सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दिया।
हवन के उपरांत हिमालय एजुकेशन सोसायटी के चेयरमैन भूमेश अग्रवाल, प्रो वाइस चेयरमैन विवेक अग्रवाल एवं प्रधानाचार्या सुश्री रंजना शाही ने अपने प्रेरणादायक विचार व्यक्त करते हुए शिक्षकों का मार्गदर्शन किया और नए सत्र के लिए सकारात्मक दिशा प्रदान की।
विद्यालय परिवार ने नए अवसरों, उत्कृष्ट उपलब्धियों और सफलता से परिपूर्ण वर्ष की कामना के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

Comments

[gs-fb-comments]