Advertisement
Advertisement
ख़बर शेयर करें -

लालकुंआ। नगर के वरिष्ठ प्रत्रकार उमेश राण का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। पत्रकार उमेश राणा को आज सांस लेने में दिक्कत हो रही थी जिसके बाद परिजन उन्हें सेंचुरी की डिस्पेंसरी लेकर पहुँचे, जहां ज्यादा स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें हल्द्वानी के नीलकंठ हॉस्पिटल में रैफर कर दिया गया अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों द्वारा उन्हें उपचार दिया ही जा रहा था कि इसी दौरान हृदयगति रूकने से उनका निधन हो गया। श्री राणा के निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। लालकुआं नगर के वरिष्ठ पत्रकार उमेश राणा के आकस्मिक निधन से हर कोई स्तब्ध रह गया। श्री राणा अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गये है। श्री राणा के निधन पर पत्रकार संगटनों के साथ ही तमाम सामाजिक संगटनों ने उनके निधन पर शोक जताया है।

Comments

[gs-fb-comments]