
शैमफोर्ड स्कूल की गुनगुन कबड़वाल ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में 35वीं ऑल इंडिया रैंक हासिल की
हल्द्वानी। शैमफोर्ड स्कूल हल्द्वानी की छात्रा गुनगुन कबड़वाल ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 35वीं ऑल इंडिया रैंक तथा उत्तराखंड में तीसरी रैंक प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
कक्षा 9 की छात्रा गुनगुन की यह उपलब्धि न केवल उसकी मेहनत और लगन का परिणाम है, बल्कि उसके माता-पिता के समर्पण और शिक्षकों के मार्गदर्शन का भी प्रतिफल मानी जा रही है।
सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (कक्षा 9) में गुनगुन कबड़वाल के साथ आदर्श मेहता, रुद्राक्ष बिष्ट, वैष्णवी नेगी, जतिन बिष्ट, रुद्राक्ष गुरुरानी, रुद्राक्ष राजवार, दीपांशु बिष्ट, नीरव ठाकुर, दीपांशु धपोला एवं कनिष्का गिरी ने लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है।
कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा में वैभव कांडपाल, ऋषभ बोरा, मृदुल गुरुरानी, हिमांशी, लक्षित सिंह, तमन्ना, लक्षित भट्ट, अदिति कबड़वाल, पूर्वी जोशी, कुशाग्र पांडे, मानस नगरकोटी, पालक त्रिपोला, कनक पांडा एवं वैभवी भट्ट ने सफलता हासिल की है।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक दयासागर बिष्ट, चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, ऐकडेमिक डायरेक्टर अंजू भट्ट, प्रधानाचार्य संतोष पांडे, प्रशासनिक अधिकारी बी. एस. मनराल, विनोद खोलिया एवं समस्त विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त किया।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि स्थापना के अल्प समय में ही विद्यालय से विद्यार्थियों का चयन देश के प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे एनआईटी, दिल्ली विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज (आर.आई.एम.सी.), नवोदय विद्यालय एवं सैनिक स्कूल में होता रहा है। विगत वर्ष विद्यालय के एक छात्र का चयन आर.आई.एम.सी. देहरादून में हुआ था।
इस वर्ष 26 विद्यार्थियों का सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में चयन विद्यालय की उच्च शैक्षिक गुणवत्ता और शिक्षकों की समर्पित मेहनत को दर्शाता है। विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए इसे अन्य छात्रों के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया।
