Advertisement
Advertisement
ख़बर शेयर करें -

नैनीताल। बेतालघाट ब्लॉक प्रमुख चुनाव में लोकतंत्र को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। 14 अगस्त को मतदान के दौरान एक प्रत्याशी के समर्थकों ने विरोधी पक्ष पर पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस दौरान सशस्त्र विद्रोह कर जान से मारने की धमकी दी गई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
घटना में भवाली थाना क्षेत्र के छड़ा खैरना निवासी महेंद्र सिंह बिष्ट उर्फ गोधन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया।
पीड़ित पक्ष की तहरीर पर बेतालघाट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। एसएसपी नैनीताल के सख्त निर्देश पर थानाध्यक्ष अनीश अहमद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही दो वाहनों को सीज किया गया है। आरोपियों की पहचान दीपक सिंह रावत उर्फ लटवाल (28 वर्ष) चित्रकूट कोटद्वार रोड रामनगर, यश भटनागर उर्फ यशु (19 वर्ष) शिवलालपुर रोनिया रामनगर, वीरेंद्र आर्य उर्फ विक्की (39 वर्ष) लखनपुर रामनगर, रविंद्र कुमार उर्फ रवि (28 वर्ष) ढेला पटरानी रामनगर, प्रकाश भट्ट (28 वर्ष) खुरियाखत्ता नं. 08 बिंदुखत्ता व पंकज पपोला (29 वर्ष) खुरियाखत्ता नं. 09 बिंदुखत्ता के रूप में हुई है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि घटना में शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है। जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी सुनिश्चित की जाएगी। प्रशासन ने चुनावी शांति में खलल डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संकेत दिया है।

Comments

[gs-fb-comments]