Advertisement
Advertisement
ख़बर शेयर करें -

अक्षत सैनी सिविल इंजीनियरिंग के तीसरे वर्ष का छात्र था, डायरी में मिला सुसाइड नोट

पंतनगर। पंतनगर विवि के रजत जयंती छात्रावास में सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बीटेक तृतीय वर्ष (सिविल इंजीनियरिंग) के छात्र अक्षत सैनी (20) का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही विद्यार्थी, वार्डन, सुरक्षा अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
सुबह साथी छात्र अक्षत को बुलाने उसके कमरे पहुंचे। काफी देर तक दस्तक देने पर भी जब कोई जवाब नहीं आया, तो शक गहराया। छात्रों ने दरवाजे को जोर से धक्का दिया और कुंडी टूट गई। कमरे में प्रवेश करते ही उन्होंने अक्षत को पंखे से मफलर के सहारे फंदे पर लटके पाया। घबराए छात्रों ने मफलर काटकर उसे बेड पर उतारा। साथ ही इसी छात्रावास में रहने वाले उसकी मौसी के बेटे दिव्यांश सैनी को बुलाया और सुरक्षा कार्यालय को सूचना दी। सूचना मिलने पर सुरक्षा अधिकारी ठाकुर सिंह, वार्डन, चीफ वार्डन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी नंदन सिंह रावत ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। कमरे की तलाशी में डायरी, मोबाइल फोन और मफलर बरामद हुए हैं, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

Comments

[gs-fb-comments]