Advertisement
Advertisement
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। बरसात के बाद हुए नुकसान का आज बृहस्पतिवार को कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सफाई अभियान में तेजी लाने के साथ ही राहत व बचाव कार्यों को तत्काल करने के निर्देंश भी अधीनस्थों को दिये। आज कमिश्नर दीपक रावत ने सबसे पहले तिकोनिया स्थित सिंचाई विभाग की नहर का निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इसके बाद कलसिया पुल और देवखड़ी नाले सहित चौफुला, प्रेमपुर लोसज्ञानी, और अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कुमाऊं कमिश्नर ने कहा कि नालों और नहरों के पास हुए अतिक्रमण को चिन्हित किया जाए साथ ही सफाई अभियान में तेजी लाते हुए अधिकारियों को राहत बचाव कार्यों को तत्काल करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है सभी 24 घंटे अलर्ट पर रहेंगे क्योंकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धमी ने बरसात के दौरान सभी को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए है।

यह भी पढ़ें 👉  9 वर्षीय मासूम को उठा ले गया गुलदार

Advertisement
Ad

Comments

[gs-fb-comments]