Advertisement
Advertisement
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत चोरगलिया पुलिस ने एक शराब तस्कर को 84 पाउच कच्ची शराब के साथ धर दबोचा। आरोपी के खिलाफ चोरगलिया थाने में आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को चोरगलिया थानाध्यक्ष राजेश जोशी पुलिस टीम के साथ चैकिंग कर रहे थे इसी दौरान विपरीत दिशा से उन्हें एक व्यक्ति थैले के साथ आता दिखाई दिया, पुलिस द्वारा उसे रोके जाने के बाद जब उसका थैला चैक किया गया तो पुलिस को थैले में 84 पाउच कच्ची शराब के बरामद हुये। पकड़े गये आरोपी ने अपना नाम एल्बीन पुत्र कश्मीर निवासी काठबांस आमखेड़ा थाना चोरगलिया नैनीताल उम्र 44 वर्ष बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर लिया है।

Comments

[gs-fb-comments]